
जसपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय में माहौल पूरी तरह भावनाओं से भर गया जब पार्टी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय श्री राम विलास पासवान जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जैसे ही श्रद्धांजलि सभा शुरू हुई — “राम विलास पासवान अमर रहें!” के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव श्रवण कुमार जैन, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार जी व हिरदेश कुमार, नगर महासचिव नदीम हुसैन शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि श्रद्धांजलि के बाद पार्टी की ओर से आमजन में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में पार्टी की सामाजिक सरोकारों की गूंज फैल गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि — “राम विलास पासवान जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को संसद से सड़क तक बुलंद किया था, उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है।”
इस कार्यक्रम ने जसपुर में राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। लोग पार्टी की इस एकजुटता और जनसेवा के कार्यक्रम की चर्चा हर चौक-चौराहे पर कर रहे हैं।









