भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़।
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर अन्तर्गत हल्द्वानी रेंज में प्लॉट सफाई के नाम पर रात के अँधेरे में लकड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खेल, रेंजर के संरक्षण में वन चोरों की मौज— वानिकी कार्यों में 70% कमीशन का चल खुला खेल, तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की हल्द्वानी रेंज में जंगलों में चल रहे वानिकी कार्यों को लेकर ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं, जिनसे पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है है आपको बतादेकि प्लॉट सफाई और जालौनी के नाम पर जंगल से प्रतिदिन आधा दर्जन लकड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकाली जा रही हैं, और यह खेल रात के अंधेरे में खुलेआम चल रहा है
सूत्रों के अनुसार हर रात आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लकड़ी से भरकर जंगल से बाहर निकलती हैं, जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध कमाई सीधे रेंजर की जेब में सूत्रों का कहना है कि बिना रेंजर संरक्षण के जंगल से एक सूखी टहनी भी बाहर नहीं जा सकती, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी का निकलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि इस पूरे खेल में रेंज अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि रेंजर के संरक्षण में ही वन चोर बेखौफ होकर जंगल की संपदा को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता। वन विभाग में चल रहे वानिकी कार्यों को लेकर भी बड़ा खेला चल रहा है सूत्रों के मुताबिक कई विकास और वानिकी कार्यों में 70 प्रतिशत तक कमीशन का खेल चल रहा है। जो ठेकेदार कमीशन देने को तैयार नहीं होता, उसे काम ही नहीं मिलता, चहेते ठेकेदारों पर विभागीय मेहरबानी बरसती रहती है। सूत्रों का कहना है कि जंगल की आड़ में चल रहे इस खेल से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।
👉 जबाब दो DFO साहब आप मुखिया है आखिर प्लॉट सफाई के नाम पर रोज लकड़ी की ट्रॉलियां कैसे निकल रही हैं
👉 जंगल से निकली लकड़ी का रिकॉर्ड और अनुमति कहां है
👉 अगर यह सब अवैध है तो अब तक वन चोरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई
👉 जंगल के राज अब छुप नहीं सकते, और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए यह लकड़ी से लदी ट्रालिया किस प्लॉट संख्या से निकली
जंगलों से उठ रहे इन सवालों के बीच अब निगाहें वन विभाग और प्रशासन पर टिक गई हैं कि क्या सच सामने आएगा या फिर जंगल की हरियाली के पीछे छिपा यह खेल यूं ही चलता रहेगा
👉 रात में ट्रॉली, दिन में सफाई — जंगल में करोड़ों का खेल!
👉 हल्द्वानी रेंज में जंगल सफाई नहीं, जंगल की लूट!
👉 70% कमीशन का जंगल राज









