Home Uncategorized Breking News:106वें SKOCH समिट में गूंजा उत्तराखण्ड का नाम, खनन विभाग की...

Breking News:106वें SKOCH समिट में गूंजा उत्तराखण्ड का नाम, खनन विभाग की डिजिटल क्रांति को “India’s Honest Independent Honour”, 28 मार्च को नई दिल्ली में होगा सम्मान

163
0

भ्रष्टाचार का तहलका न्यूज़ नेटवर्क

रुद्रपुर । उत्तराखण्ड के खनन विभाग ने पारदर्शी और तकनीक-आधारित प्रशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 106वें SKOCH Summit में विभाग की दो प्रमुख डिजिटल पहल—MDTSS (माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम) और ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर प्रणाली—को “India’s Honest Independent Honour” के लिए चुना गया है।

यह सम्मान देशभर में प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी सुधारों के लिए प्रदान किया जाता है। आगामी 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में खनन निदेशक राजपाल लेघा और खनन सचिव ब्रजेश संत पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

MDTSS से खनन पर डिजिटल निगरानी

MDTSS प्रणाली के माध्यम से खनिजों के परिवहन की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से खदान से लेकर गंतव्य तक ट्रकों की रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव हुई है। ई-रवन्ना से समन्वय, ओवरलोडिंग की जांच और राजस्व की निगरानी एकीकृत रूप से की जा रही है। विभाग का दावा है कि इस तकनीक के लागू होने के बाद अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगा है तथा राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

ई-रवन्ना में हाई-सिक्योरिटी फीचर्स

ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर प्रणाली में विशेष सुरक्षा फीचर युक्त कागज का उपयोग किया गया है। इसमें QR कोड, वॉटरमार्क और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपाय शामिल हैं, जिससे फर्जी रवन्ना तैयार करना लगभग असंभव हो गया है। इस पहल ने खनन राजस्व प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व को दिया श्रेय

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और तकनीक-आधारित शासन की सोच का परिणाम है। MDTSS और ई-रवन्ना प्लेटफॉर्म की परिकल्पना से लेकर क्रियान्वयन तक शासन का सतत मार्गदर्शन निर्णायक रहा।
राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान उत्तराखण्ड की डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था की सशक्त पहचान बनकर उभरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here