Home Uncategorized बड़ी ख़बर: 151.77 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने किया एक युवक...

बड़ी ख़बर: 151.77 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने किया एक युवक गिरफ्तार

151.77 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने किया एक युवक गिरफ्तारबड़कोट/

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य की तस्करी, व्यापार में संलिप्त तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने एवं धरपकड़ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार देर शाम को उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ खरसाली पुल जानकीचट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग कर रहे थे तो चैकिंग के दौरान मनोज कुंवर पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम भीतरी पट्टी पर्वत थाना मोरी जिला उत्तरकाशी को रोककर तलासी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से करीब 151.77 ग्राम अवैध अफीम बरामद होने पर उक्त व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर 20/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बरामद माल 151.77ग्राम अफीम की कीमत करीब एक लाख रूपये आँकी गईं है!पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर, अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल आर्य, हेड कोंस्टेबल संजय कुमार, तथा कोंस्टेबल पुरण सिंह शामिल थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here