Home इंटरनेशनल बड़ी ख़बर : डाक कांवड़ियों ने व्यवस्थाओं की सराहना, खुश दिखे भोले...

बड़ी ख़बर : डाक कांवड़ियों ने व्यवस्थाओं की सराहना, खुश दिखे भोले के भक्त

75
0

डाक कांवड़ियों ने व्यवस्थाओं की सराहना, खुश दिखे भोले के भक्त

टिहरी गढ़वाल। सावन मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा ने गति पकड़ ली है। आज से औपचारिक रूप से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत बड़ी संख्या में कांवड़िये उत्तराखंड के विभिन्न तीर्थ स्थलों — गंगोत्री, ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा में पैदल कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों का आना लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगोत्री से जल लेकर लौट रहे पैदल यात्रियों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की है। यात्रा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, मार्गदर्शन और शांति बनाए रखने की अपील भी देखी गई है, विशेषकर पैदल कांवड़ियों द्वारा डाक कांवड़ियों से शालीनता बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

जिला प्रशासन ने इस बार यात्रा मार्गों पर साइनेज, रूट डायवर्जन, डिवाइडर, पार्किंग स्थल, कूड़ेदान, मोबाइल टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट आदि की प्रभावी व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों जैसे लक्ष्मण झूला, राम झूला, चंद्रभागा तिराहा और भद्रकाली तिराहा पर पुलिस की ओर से कैनोपी लगाकर सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को सहायता, सुरक्षा और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। नो पार्किंग ज़ोन में खड़ी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि मार्ग बाधित न हो।

फरीदाबाद से आए कांवड़ यात्री जितेंद्र नागर ने बताया कि गोमुख से गंगाजल भरने के बाद जब वे उत्तरकाशी और फिर टिहरी क्षेत्र पहुंचे, तो जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं जमीन पर प्रभावी रूप से देखने को मिलीं। उन्होंने बताया कि इस बार गंगोत्री में कांवड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है और यात्रा मार्ग पर होटलों में रेट लिस्ट, शौचालय व पेयजल की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here