Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज में वाहन...

ब्रेकिंग न्यूज़ : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज में वाहन चेकिंग बनी सिर्फ: औपचारिकता

126
0

ओवरलोडिंग और डग्गामारी पर कार्रवाई शून्य, दोपहिया वाहन ही निशाने पर

उधम सिंह नगर जनपद किच्छा, रुद्रपुर, सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वाहन चेकिंग का खेल अब सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गया है। जहां एक ओर पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की दुहाई देता है, वहीं दूसरी ओर हाइवे से गुजरते ओवरलोड और डग्गामार वाहन पुलिस चौकियों और थानों के सामने से बेरोक-टोक गुजर रहे हैं।

दोपहिया चालकों पर ही सख्ती, बाकी सबको “छूट

क्षेत्र के लोगों में यह सवाल गहराता जा रहा है कि — आखिर वाहन चेकिंग का मतलब क्या सिर्फ स्कूटी और बाइक सवारों से वसूली तक ही सीमित रह गया है?
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से जनता में रोष व्याप्त है।

“जब चालान काटने की बात आती है तो केवल दोपहिया वाहन ही पकड़े जाते हैं,
जबकि ओवरलोड ट्रक और डग्गामार मैक्स-मैजिक खुलेआम फर्राटा भरते हैं।”

सूत्रों के अनुसार, कई बार चालान बुक के सारे पन्ने सिर्फ दोपहिया चालकों के चालानों से भर दिए जाते हैं, और उसके बाद पुलिस अपने “टारगेट” पूरे करने की रिपोर्ट भेज देती है।

यूनियन मालिक” और “एंट्री दाता” का खेल

सूत्रों की मानें तो डग्गामार वाहन और ओवरलोड ट्रक बिना “ऊपर तक सेटिंग” के सड़कों पर नहीं दौड़ सकते। इन वाहनों के संचालन में स्थानीय यूनियन, दलालों और एंट्री वसूलने वालों की भूमिका सबसे अधिक बताई जा रही है। हर दिन हजारों रुपये की अवैध वसूली के बाद ये वाहन पुलिस चौकियों और आरटीओ चेकपोस्ट के सामने से आराम से निकल जाते हैं

 हादसे बढ़े, जिम्मेदारी शून्य

सड़क हादसों में पिछले कुछ वर्षों में जिले में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी। आरटीओ और पुलिस की मिलीभगत से ओवरलोड भूसी ट्रक, ईंट भट्टों के वाहन, लकड़ी और उपखनिज से लदे ट्रक बेधड़क दौड़ रहे हैं।

 जनता के सवाल — जवाब कौन देगा….

👉 आखिर चेकिंग अभियान सिर्फ दिखावा क्यों बन गया है?

👉 क्या प्रशासन के “बड़े अफसर” इस खेल से वाकिफ नहीं हैं?

👉 कब तक दोपहिया वाहन ही पुलिस के चालान टारगेट पूरे करते रहेंगे?

जनता की मांग है —
कि जिला प्रशासन, आरटीओ विभाग और पुलिस के संयुक्त दल द्वारा वास्तविक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि ओवरलोडिंग और डग्गामारी पर रोक लग सके और सड़क सुरक्षा अभियान सिर्फ पोस्टर तक सीमित न रहे।

👉 Follow the भ्रष्टाचार का तहलका पोलखोल न्यूज़ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaZ753I60eBW4cmaTG1Y

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here